बिलासपुर

घर के बाहर खड़ी डिलीवरी ऑटो हुई चोरी…रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मिली लावारिस..अज्ञात चोरों ने पार्ट्स निकालकर की तोड़फोड़

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में चोरों की सक्रियता बढ़ती ही जा रही है। जहां बिलासपुर पुलिस के नाक के नीचे सुने मकानों के साथ साथ घर के बाहर वाहनों पर भी अब अपना हाथ साफ कर रहे हैं ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के सामने आए हैं जहां अटल आवास निवासी ड्राइवर के घर के बाहर रखे ऑटो को रात के अंधेरे का फ़ायदा उठाकर अज्ञात चोर लेकर रफुचक्कर हो गए। जिसकी शिकायत प्रार्थी परमेश्वर साहू ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहा जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को काम से लौट कर अपनी डिलिवरी ऑटो क्रमांक CG11AF5489 को घर के सामने रखकर सो गया था। दुसरे दिन जब सुबह उठकर देखा की घर के सामने रखे उसकी ऑटो वहा नही था।

इधर घटना की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस जांच में जुटी थी। की इसी बीच मंगलवार को प्रार्थी का ऑटो राजकिशोर नगर में ही लावारिश हालत में मिली। उक्त ऑटो से अज्ञात चोरों ने बैटरी और कीमती पार्ट्स निकल लिए थे। बहरहाल इस पुरे मामले में सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन घटना के 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है।

चोरी की ऑटो खपाने हुए नाकाम तो पार्ट्स निकाल,, तोड़-फोड़ कर हुए फरार…

उक्त मामले में यह तो साफ है की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के उपरांत ऑटो को खपाने में नाकामी हाथ लगी होगी शायद यही वजह रही कि उन्होंने कम समय में ऑटो से कीमती सामान निकालकर ऑटो पर अपना जमकर गुस्सा निकाला। इस बीच पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने ऑटो लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,