रतनपुर

लॉक डाउन में चोरी का रास्ता अपनाने वाले 3 नाबालिग सहित एक खरीददार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. माल बरामद

रमेश राजपूत

रतनपुर – प्रार्थी रमन शर्मा निवासी रतनपुर द्वारा घर के पीछे बाड़ी में रखे 12 नग गाड़ियों का एलुमिनियम एलआईविल कीमत लगभग ₹15000 चोरी हो जाने की तथा प्रार्थी टेंगनु सारथी प्रभारी जल एवं विद्युत नगर पालिका परिषद रतनपुर के द्वारा झिथरी माता मंदिर एवं अन्य स्थानों पर स्थित वाटर पंप का केबल चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी जिस पर रतनपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हरविंदर सिंह द्वारा प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा,प्रवीण पांडे एवं आरक्षण रामलाल सोनवानी की टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया

टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए चोरी की रिपोर्ट के चंद घंटों में तीन नाबालिक बालकों सहित चोरी का सामान रखने वाले रतनपुर के हिमांशु गुप्ता पिता ध्रुव कुमार गुप्ता उम्र 33 साल वार्ड नंबर 6 रतनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान चोरी का 12 नग एलुमिनियम एल आई विल एवं केवल तार से निकला हुआ तांबा लगभग 35 किलोग्राम कुल कीमत लगभग ₹25000 को जप्त कर आरोपी ख़रीदद्दार एवं नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया गया हैं जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पचपेड़ी: शादी की तैयारी मातम में बदली... टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवारों को हाइवा ने मारी टक्कर, 1 क... कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत करंट की चपेट में आकर फिर एक मौत... निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहे युवक की गई जान बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा...CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्... कोटा:- सल्का डेम के पास दिनदहाड़े झपटमारी, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हुए दो नकाबपोश छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 2027 में 1 अप्रैल से शुरू होगा शिक्षा सत्र...शासन ने किया बदलाव, ईएमआई की राशि में 4.60 लाख रुपये के कथित गबन का मामला... होम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत दो ... पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प...कई लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफ...