बिलासपुर

वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुँची रतनपुर…भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- अमरकंटक से रतनपुर पहुंची सुश्री उमा भारती का भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के द्वारा गर्मजोशी से महामाया मंदिर में स्वागत किया गया ,जहां मंदिर परिक्रमा के पश्चात उन्होंने विधि विधान के साथ महामाया की पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के पश्चात उमा भारती ने मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि उमा भारती ने अमरकंटक प्रवास के दौरान रतनपुर मां महामाया दर्शन पूजन की इच्छा व्यक्त की थी।

रतनपुर में पूजा अर्चना के पश्चात उमा भारती वापस अमरकंटक लौट गई। इस मौके पर बिलासपुर से आदित्य अग्रवाल ,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतनपुर ज्ञानेंद्र कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी, द्वारिका पटेल, नीरज यादव, हर्ष पटेल एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,