जांजगीर चाँपा

हैलो मैं पूजा बोल रही हूँ….फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू निवासी भाठापारा, जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर लड़की का फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवक से दोस्ती की और विश्वास जीतकर करीब 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली। मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित को फेसबुक पर “लड़की” के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पीड़ित को भावनात्मक जाल में फंसा लिया। उसने अपनी मां-पिता की बीमारी, बहन की पढ़ाई और एमबीबीएस एडमिशन जैसी झूठी कहानियां सुनाकर पैसे मांगना शुरू किया। भरोसा करने वाले पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों और फोन पे के जरिए कुल लगभग 25 लाख रुपये भेज दिए। पैसे खत्म होने पर जब आरोपी ने लगातार और धन की मांग की, तब पीड़ित को ठगी का संदेह हुआ।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि आरोपी असल में करन साहू है, जो जुआ खेलने का आदी था। घरवालों ने उसकी आदतों से तंग आकर घर से निकाल दिया था। फिल्म ड्रीम गर्ल से प्रभावित होकर उसने फेसबुक पर लड़की बनकर ठगी करने की योजना बनाई।
आरोपी ने ठगी के पैसों से पल्सर बाइक खरीदी और बाकी राशि जुए एवं शौक में बर्बाद कर दी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल, सिमकार्ड और बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आरक्षक गौकरण राय और राजा रात्रे की अहम भूमिका रही। अकलतरा पुलिस ने इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि ठगी करने वाले किसी भी हाल में कानून से बच नहीं पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,