जांजगीर चाँपा

मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों सहित नियम तोड़ने वाले 163 से अधिक वाहन चालकों का काटा गया चालान…दी गई समझाईश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीती शाम भी अभियान के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं, मोटर अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया

जिसमें थाना बलौदा में 07 प्रकरण में 2100/ रू, थाना अकलतरा में 03 प्रकरण में 1600/रू, थाना मुलमुला में 29 प्रकरण में 8700/रू, थाना पामगढ़ में 22 प्रकरण में 6600/रू,

थाना शिवरीनारायण में 01 प्रकरण में 600/रू, थाना नवागढ़ में 10 प्रकरण में 3000/रू, थाना चाम्पा में 02 प्रकरण में 4900/रू, थाना सारागांव में 06 प्रकरण में 1800/रू एवं यातायात में 83 प्रकरण में 30000/ रू इस प्रकार जिले में कुल 163 प्रकरण में 59,300/ रू का समंस शुल्क लिया गया है। जिसमें से बुलेट मोटर सायकल में प्रेशर हार्न, सायलेन्सर में तेज अवाज में मोटर सायकल चलायें जाने पायें जाने से थाना अकलतरा में 03 प्रकरण,

थाना चाम्पा में 02 प्रकरण, यातायात पुलिस द्वारा 07 प्रकरण में जुमला 13500/ रू का समंस शुल्क लिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाइस भी दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...