बिलासपुर

चिटफंड कंपनियों के दर्ज मामलों में गिरफ्तारी और कुर्की की प्रकिया हो शीघ्र…आईजी बीएन मीणा ने ली समीक्षा बैठक

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)बिलासपुर – संभाग में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ दर्ज मामले में कार्यवाही को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने बैठक आहूत कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उक्त बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिले के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने बिलासपुर रेंज के जिलों में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में कंपनी के फरार डायरेक्टर/पदाधिकारी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने हेतु सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही जिन प्रकरणों में संपत्ति का चिन्हांकन किया जाना शेष है, उन प्रकरणों में यथाशीघ्र राज्य और राज्य से बाहर स्थित अचल संपत्तियों के चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया। वही अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में अंतरिम कुर्की, अंतिम कुर्की, नीलामी तथा निवेशकों की धन वापसी की प्रतिदिन समीक्षा किये जाने तथा उनकी कुर्की की कार्यवाही शीघ्र कराने निर्देशित किया गया।

स्थानीय एजेंटों का सहयोग लिया जाकर फरार आरोपियों की पतासाजी एवं संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अनियमित वित्तीय कंपनियों के मामलों में संपत्ति कुर्की कार्यवाही एवं इनके विरूद्ध कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित जिला कलेक्टरों से मॉनिटरिंग सेल की बैठक में चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया।

दीगर राज्यों व दीगर जेलों मे निरूद्ध चिटफंड के आरोपी डायरेक्टर/पदाधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यदि इनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो माननीय न्यायालय के साथ होने वाली मॉनिटरिंग सेल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराये जाने निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2...