जांजगीर चाँपा

नाबालिग से दैहिक शोषण में सहयोग करने वाला दोस्त गिरफ्तार…मुख्य आरोपी अब भी फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी का साथ देने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी से फोन के माध्यम उनकी जान पहचान हुई। पीड़िता से जान पहचान होने से मुख्य फरार आरोपी और सहयोगी दोस्त मेउ निवासी रामविश्वास सोनकर सहित अन्य के द्वारा 28 अक्टूबर 2024 को पीड़िता के घर आए और शादी करने का झांसा देकर मुख्य फरार आरोपी द्वारा अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया गया जिसमें दोस्त ने सहयोग किया गया था। घटना के शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की घटना में मुख्य आरोपी का साथ देने वाला सह आरोपी रामविश्वास सोनकर रायपुर में है। जहां पुलिस ने मौके पर दबिश दे गिरफ्तार कर आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अब भी पामगढ़ पुलिस के पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, म.प्र.आर. बलमती यादव, आर. रज्जु रात्रे, मुकेश कमलेश,एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज