बिलासपुर

जिला सहकारी बैंक के मंडी शाखा से 80 लाख रुपए से अधिक की सेंध…किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर कैशियर ने निकाले पैसे, हुई एफआईआर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल चौक स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडी शाखा के कैशियर द्वारा 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है जहां बैंक की महिला कैशियर ने किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर घटना को अंजाम दिया है इधर मामले में शाखा प्रबंधक ने महिला कर्मी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है जहां जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक हितेश सलूजा ने बताया कि 2 दिसंबर शाम को वह दौरे से लौटकर शाखा का वाउचर हस्ताक्षर कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा की कृषक प्यारेलाल केंवट के खाते से उसी दिन 5 हजार जमा और 15 हज़ार निकाला गया है। संदेह होने पर जब उन्होंने वाउचर को चेक किया गया तो दोनो ही पर्ची में कृषक के साइन अलग अलग थे। जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने उक्त किसान का स्टेटमेंट चेक किया तो उसमे कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। जिसपर उन्होंने शाखा मे लिपिक सह कम्यूटर आपरेटर के पद पदस्थ खुशबू शर्मा जो की कैशियर के रूप में काम कर रही थी। उससे पुछताछ की गई। पहले तो आरोपित कैशियर खुशबू शर्मा ने शाखा प्रबंधक को गोलमोल जवाब दे रही थी लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकालने की बात कबूल की, वही समय-समय पर उक्त पैसे को बैंक में किसानों के खाते में वापस जमा भी कर देती थी ताकि किसानों को इसकी भनक ना लग सके उक्त मामले की जब शाखा प्रबंधन ने जांच कराई तो पता चला कि महिला कैशियर खुशबू शर्मा ने अब तक 80 लाख रुपए बैंक उपभोक्ताओं के हजम कर लिए है। जबकि 3 दिसंबर की स्थिति में केवल 14 लाख 95 हजार रूपए किसानों के खातों में वापस डाले है आपको बता दे खुशबू शर्मा 2014 से जगमल चौक स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडी शाखा में कैशियर के पद पर काम कर रही है। जिसने 10 साल में बैंक उपभोक्ताओं के खाते से 80 लाख रुपए हजम कर लिया। ताज्जुब की बात यह है। की इतनी बड़ी राशि बैंक से गबन कर ली गई। और उसकी भनक किसी को नहीं लगी। फिलहाल मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के प्रधान कार्यालय से प्राप्त निर्देश पर शाखा प्रबंधक ने कैशियर खुशबू शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जहां महिला के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो...