रतनपुर

अनजान लड़की से फेसबुक मैसेंजर में वीडियो चैटिंग करना युवक को पड़ा भारी…फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए से अधिक की वसूली

जुगनू तंबोली

(SGN)रतनपुर – थाना क्षेत्र के भेड़िमुड़ा निवासी सैय्यद एजाज़ अली ने अपने साथ ब्लैकमेलिंग कर लाखों की धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसके फेसबुक एकाउंट में किसी पूजा शर्मा नाम की लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसके झांसे में पड़कर युवक ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया और चैटिंग करने लगा, फिर लड़की ने मैसेंजर वीडियो कॉल में बात करने के लिए युवक एजाज़ को फंसा लिया और वीडियो चैटिंग करने लगी, इसी दौरान शातिर अपराधियों ने उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया और अश्लील फोटो और वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने लगे,

जिसके एवज में उन्होंने कई तरह से डरा कर युवक से विभिन्न नंबरों और ऑनलाइन माध्यम से 5 लाख 25579 रुपए की वसूली कर डाली, अपने आप को ठगा और असहाय महसूस कर रहे युवक पर परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने कारण पूछा तब युवक डर से परिजनों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी, जिन्होंने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईपीसी 420 का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज