बिलासपुर

आदतन अपराधी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता…हॉस्पिटल में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)बिलासपुर – गहलोत अस्पताल में देर रात तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में सकरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर रात करीब 11 बजे कंधे में दर्द की शिकायत लेकर विक्की पांडे मार्कस और सोम के साथ गहलोत अस्पताल पहुंचे थे। जहा प्रार्थी सुरक्षा गार्ड सूरज कुमार पनिक ने उन्हें बताया कि डॉक्टर अभी नहीं है, ऑपरेशन करने गए हैं। जिसे सुनते ही विक्की पांडे और उसके साथी आवेश में आकर गाली गलौच करने लगे। बात यही तक नही रुकी, उन्होंने प्रार्थी गार्ड की पिटाई कर दी, जिससे उसे कई जगह चोट आई।

जिसके बाद तीनों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने कंप्यूटर के मॉनिटर, टीवी , ग्लास, लैंडलाइन टेलिफोन ,कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया। इसकी शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद सकरी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां शनिवार को पुलिस ने विक्की पांडे के ठिकानों में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मार्कस और सोम फिलहाल फरार है। जिनकी तलाश अब भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,