बिलासपुर

शपथग्रहण के बाद लौटी चहरों की चमक, निगम में मनोनीत पार्षदों को दिलाई गई शपथ…जारी नामों को लेकर चल रही थी खींचतान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निगम चुनाव के वक्त टिकट नही मिलने से नाराज़ कार्यकर्ताओ के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब उन्हें मनोनीत पार्षदों के रूप में निगम में जगह दी गई। आपको बता दें प्रदेश सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए 208 कार्यकर्ताओं को निकायों में नामांकित पार्षदों के रूप में मनोनीत गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वरा जारी आदेश में अलग अलग निकायों से 208 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे, जिसमे बिलासपुर से अखिलेश गुप्ता अज़रा खान,शैलेंद्र जायसवाल,सुभाष ठाकुर,सुनील यादव दीपांशु श्रीवास्तव सहित 11 लोगों को शामिल किया गया था।

वहीं एल्डरमैन की सूची जारी होने के बाद कांग्रेसियों में आपसी खींचतान शुरू हो गई थी, इसी बीच 16 अक्टूबर को मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित कर दी गई जिसके बाद यह सभी एल्डरमैन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और , गुरुवार को प्रार्थना सभा भवन में 11 मनोनीत पार्षदों ने विधायक शैलेश पांडेय के समक्ष शपथ ग्रहण किया,

इस दौरान भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया के साथ ही विधायक शैलेश पांडेय जिंदाबाद के नारे प्रार्थना सभा भवन में गूंजते रहे, इस आयोजन में  तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विजय केशरवानी, कलेक्टर सारांश निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे समेत निगम पार्षद और कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता के अलावा निगम कर्मी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...