बिलासपुर

VIDEO:कंपनी गार्डन में चाकूबाजी की घटना…मामूली विवाद में  जांघ में घुसा दिया चाकू, बेखौफ बदमाशों का एक और कारनामा

रमेश राजपूत

(SGN)बिलासपुर –  जिले में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसमे छोटी छोटी बात पर अपराधी चाकू से हमला कर रहे है। वही इस बार एक और चाकूबाजी की घटना रविवार सुबह उस वक्त हो गई जब मगरपारा निवासी रघु यादव सुबह कंपनी गार्डन में घूमने गया था। रघु यादव विवेकानंद उद्यान में लगे झूले पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान चांटीडीह क्षेत्र के कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उसे झूला से उतरने के लिए कहने लगे।

जब रघु ने झूले से उतरने से इनकार किया तो आरोपियों के साथ रघु का विवाद होने लगा, जिसके बाद बदमाशों ने रघु यादव की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने अपने पास मौजूद चाकू से रघु यादव पर जानलेवा हमला किया।

चाकू रघु यादव के जांघ में घुस गया। चाकूबाजी के बाद बदमाश भाग खड़े हुए लेकिन उनका चाकू रघु यादव के जांघ में फंसा रहा। जिसके बाद खून से लथपथ रघु यादव को लेकर कुछ लोग तुरंत सिम्स पहुंचे। लेकिन उसका उपचार शुरू नही हुआ, बता दें सुबह 5:30 बजे सिम्स पहुंचे घायल को तत्काल कोई इलाज नहीं मिल पाया। वही घायल के साथ मौजूद धनंजय गोस्वामी ने डीन से लेकर तमाम चिकित्सकों को फोन लगाया जिसके बाद भी टालमटोल रवैया जारी रहा।

आखिरकार दोपहर 12:00 बजे जाकर घायल युवक का ऑपरेशन हो पाया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी जांघ में फंसे चाकू को बाहर निकाला।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ...