बिलासपुर

मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब भट्ठी के पास से पुलिस ने लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। युवक ने सुनियोजित तरीके से मासूम को नाश्ता करनें के बहाने अपने साथ बाइक में बैठाकर सुने जगह दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया की रहंगी निवासी राकेश मित्रा अदतान नशेड़ी है।

जिसने शनिवार को नाबालिग को चकरभाठा सब्जी मंडी में अकेला पाकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक में बैठा ले गया। जहा उसने नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जा कर बलात्कार कर उसे बदहवास अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गया। बच्ची को रोता देख राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को परिजनों से मुलाकात करा उसे तत्काल हॉस्पिटल एडमिट किया गया। इस दौरान पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो युवक नाबालिग को अपनी गाड़ी में ले जाता हुआ दिखा। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की।

जहाँ पुलिस को पता चला कि राकेश मित्रा उर्फ गुल्टु बिल्हा शराब भट्ठी के पास बैठा था। जिसे मौके पर दबिश देकर तुरंत गिरफ़्तार कर लिया। वही मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा,