रतनपुर

मेहुल भारत यात्री की सायकल यात्रा पहुँची रतनपुर, माँ महामाया के दर्शन कर रवाना हुए राजधानी की ओर…8 राज्यों में 28 हजार किलोमीटर की कर चुके है यात्रा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – देश की संस्कृति, प्रकृति, स्वास्थ्य और इतिहास को जानने और लोगों को जागरूक करने की मंशा से मध्यप्रदेश से एक युवक पूरे भारत की यात्रा सायकल से करने निकला है, जिसनें 21 जून 2021 को अपनी यात्रा की शुरुआत की और अब तक 8 राज्यों की लगभग 28 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अब छत्तीसगढ़ पहुँचा है,

जिसने बिलासपुर पहुँचकर यहाँ से रतनपुर की यात्रा की और यहाँ महामाया मंदिर पहुँचकर दर्शन लाभ लिया और यहाँ की जानकारी ली। सायकल से पूरे भारत की यात्रा करने निकले युवक का नाम मेहुल लखानी है जिसे मेहुल भारत यात्री के नाम से भी जाना जाता है।

इस दौरान मेहुल ने बताया कि देश की संस्कृति और इतिहास गौरवशाली है जिससे लोगों को रूबरू होना चाहिए, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए ताकि सशक्त देश का निर्माण हो सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने यात्रा वृत्तांत की जानकारी भी दी, जिन्होंने बताया कि सायकल से यात्रा पर निकलना यह संदेश देता है कि आप स्वस्थ रहने के लिए साइकल का चुनाव कर सकते है,

वही यह पर्यावरण के लिए हानिकारक नही है न ही खर्चीला है, जिस ओर लोगों का ध्यान जाना चाहिए। इस मेहुल ने बताया कि अब तक उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके है, वही कई तरह की कठिनाइयों का सामना भी उन्होंने यात्रा के दौरान किया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...