कांकेर

नेशनल हाईवे से गायब हुई कार मिली कुंए में, नायब तहसीलदार सहित चारो की मौत…सनसनीखेज़ मामले का दुखद अंत

रमेश राजपूत

कांकेर – कांकेर में नेशनल हाईवे -30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी में एक महिला और तीन पुरुषों के शव मौजूद हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग और पुलिस मौजूद है। कार से एक बैग भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिए है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर शनिवार की रात क्या हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार 10 दिसंबर की सुबह ओडिशा रायगढ़ निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (42 वर्ष), उनकी पत्नी दीपू सरकार (40 वर्ष)

और कोंडागांव निवासी हजारी ढाली (65 वर्ष), विश्वजीत अधिकारी (52 वर्ष) कोंडागांव से कांकेर के लिए निकले थे. शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में लगभग 10 बजे कांकेर से एक कार पर सवार होकर चारों सदस्य कोंडागांव के लिए निकले थे. इसके बाद से चारों अब तक घर नहीं लौटे थे वही सभी के मोबाइल भी बंद बता रहे थे।

पेट्रोल पंप में आखिरी ट्रांजेक्शन

दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया था। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही थी। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला था, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया था।

अपनी तरह का अलग मामला…

कोंडागांव गांव से लेकर कांकेर तक यह पहला मामला है, जब नेशनल हाईवे से इस तरह कार के साथ ही पूरे सदस्य गायब हो गए हो. हालांकि परिजनों के अनुसार पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी और परिवारों से भी संपर्क बनाए हुए थी, इस तरह एक परिवार के चार सदस्य एक वाहन के साथ अचानक से गायब हो जाते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगी थी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...