बिलासपुर

प्रेम जाल में फँसाकर बनाता रहा शारिरीक संबंध… शादी से मुकरा तो अब पहुँच गया सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार होने वाले आरोपी को शिकायत के 24 घंटे के अंदर तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की पूर्व में देवरीखुर्द निवासी प्रदीप श्रीवास से जान पहचान हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए प्रदीप श्रीवास ने युवती से नजदीकियां बढ़ाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी बीच युवती को शादी का दिलासा देते हुए आरोपी प्रदीप श्रीवास ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा,जब युवती ने उसे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

क़रीब 6 महीने चली इस प्रेम संबंध में जब युवती को यह एहसास हुआ कि वह उसे धोखा दे रहा है उसने युवक के खिलाफ तोरवा थाने में रविवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस तत्काल प्रदीप श्रीवास को हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद शहर छोड़ने के फिराक में था पुलिस की तत्परता के वजह से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...