रायगढ़

अपनी पत्नी को ढूंढने का झांसा देकर दूसरी महिला से दुष्कर्म का मामला…भरोसे का उठाया फायदा और लूट ली उसकी इज्जत

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रैरूमाखुर्द थाना क्षेत्र में रहने वाला एनोश टोप्पो का 19 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई जिसे खोजने वह 20 फरवरी को पीड़िता के घर पहुंचा और अपनी पत्नी को साथ में ढूंढने का झांसा देकर महिला को अपने साथ ले गया। वही गांव के सुनसान इलाके में उसे ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और महिला को उक्त घटना के बारे में किसी को बताने से मना कर वहां से फरार हो गया था इसके बाद पीड़िता ने उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और मामले में रैरूमाखुर्द पुलिस से आरोपी की शिकायत की उक्त घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज भी शुरू की जहां बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...