छत्तीसगढ़

रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , इस बार मिलेगा 78 दिन का बोनस

डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के बीच औद्योगिक अमन-चैन कायम रखने एवं उन्‍हें प्रेरित रखने के उद्देश्‍य से, वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए पात्र 11,52,308 अराजपत्रित रेल कर्मचारियों आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़कर को 78 दिनों के वेतन के समतुल्‍य उत्‍पादकता आधारित बोनस पीएलबी के भुगतान को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके परिणामस्‍वरूप सरकारी खजाने पर 2024.40 करोड़ रुपए का व्‍यय होगा।पात्र रेल कर्मचारियों आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़कर को वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए 78 दिनों के वेतन के समतुल्‍य उत्‍पादकता आधारित बोनस यानी पीएलबी के भुगतान से रेलवे के कार्यनिष्‍पादन में सुधार लाने के लिए बड़ी संख्‍या में रेल कर्मचारी प्रेरित होंगे और औद्योगिक अमन कायम होने के साथ-साथ उत्‍पादकता का स्‍तर बढ़ेगा।सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए पीएलबी का भुगतान करना रेलवे के प्रभावकारी संचालन के प्रति उनके योगदान को मान्‍यता देना है।बड़ी संख्‍या में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए, इस मान्‍यता से उनके बीच समावेशन और एकजुटता की भावना बढ़ेगी

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...