सीपत

केरल की कंपनी ने सीमेंट बैंग बनवाकर नही किया भुगतान…61 लाख की धोखाधड़ी से फैक्ट्री संचालक परेशान, थाने पहुँच कराई एफआईआर दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत पंधी स्थित बोरा फैक्ट्री प्रबंधक के साथ 61 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है जहां दीगर प्रदेश के दो कंपनियों ने एक करोड़ का चेक देकर घटना को अंजाम दिया है। महीनो कपनी के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार पंधी बोरा फैक्ट्री के प्रबंधक ने घटना की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर माईनिंग इडस्ट्रीज प्रा.लिमि. के प्रबंधक दीपक कुमार साहू ने बताया कि उनकी कंपनी सीमेंट बैग का निर्माण करती है, जिनको मेसर्स सनपावर सीमेंट कंपनी प्रा. लिमि. पेट्रोनेट रोड वाईस पार्क कंजीकोड पलक्कड केरल ने एक लाख नग बैग सप्लाई का आर्डर दिया था, जिसकी सप्लाई माईनिंग इडस्ट्रीज प्रा.लिमि. कंपनी द्वारा दिनांक 13.07.2022 को किया गया है।

जिसकी लागत चौबीस लाख पचपन हजार दो सौ पच्यासी रुपये थी। इसी तरह दूसरी कंपनी फ्यूचर ग्लोब इंटरप्राईजेस पलक्कड केरल के द्वारा एक लाख पचास हजार नग बैग सप्लाई का आर्डर दिया गया, जिसकी लागत राशि छत्तीस लाख चौसठ हजार सात सौ पच्यासी रुपये थी। दोनो ही ऑडर के ऐवज में प्रार्थी कंपनी को इकसठ लाख बीस हजार सत्तर रुपये की राशि भुगतान किया जाना था। उक्त राशि के भुगतान के ऐवज में सनपावर सीमेंट कंपनी प्रा.लिमि. प्रतिनिधियों ने 50/50 लाख रुपए के दो चेक दीए थे। जिसे प्रार्थी दीपक साहू ने जब बैंक में लगाया तो उक्त चेक पर्याप्त अमाउंट नहीं होने के कारण बाउंस हो गया वही दूसरे चेक को जब प्रार्थी ने बैंक में जमा किया तो बैंक द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि उक्त चेक में दिए गए खाता नंबर बंद हो गया है। इसपर केरल की कंपनी वालो से प्रार्थी ने बात की तो उन्होंने तुरत भुगतान करने का आश्वासन दिया, परंतु भुगतान नही किया। ऐसे में प्रार्थी ने उक्त कम्पनी में अपने प्रतिनिधि को पैसे लेने भेजा। लेकिन वहा उन्हे कंपनी प्रमुख ने मिलने से ही मना कर दिया। इससे प्रार्थी दीपक कुमार साहू को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ जिस पर उसने मामले में कंपनी के संचालक समीर दाउद , नितेश भास्करन , सियाद ताजुददीन , दीपादेवी कननामुरी सुनिल के खिलाफ शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है वहीं प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस ने कंपनी प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,