छत्तीसगढ़बिलासपुर

आधी दुनिया के लिए दौड़ेगा बिलासपुर ,“पिंक बिलासा रन“ हाफ मैराथन कल

शहर के मुख्य मार्ग लिंक रोड, राजेंद्र नगर, नेहरू चौक से नया पुल पार करते हुए मां महामाया चौक से पुराने पुल, रिवर व्यू उसके बाद स्व.लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम मार्ग से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त होगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर संगोष्ठी, परिचर्चा , सम्मान समारोह जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए लेकिन अभी महिला दिवस की समाप्ति नहीं हुई है । रविवार को भी नारी शक्ति के नाम बिलासपुर सुबह सड़कों पर होगा ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम द्वारा दिनांक 10 मार्च, रविवार को 5 कि.मी.का हॉफ मैराथन आयोजित किया जा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को “पिंक बिलासा रन“ का नाम दिया गया है।
मैराथन 10 मार्च की सुबह 5.30 बजे से पुलिस ग्राउंड से शुरू होगा। यह शहर के मुख्य मार्ग लिंक रोड, राजेंद्र नगर, नेहरू चौक से नया पुल पार करते हुए मां महामाया चौक से पुराने पुल, रिवर व्यू उसके बाद स्व.लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम मार्ग से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त होगा। इससे पूर्व सुबह पुलिस ग्राउंड में आधे घंटे की डांसिंग एक्सरसाइज “जुंबा“ का भी आयोजन रखा गया है। नारी शक्ति के सम्मान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मैराथन में पुरूष-महिला सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। स्मार्ट सिटी एवं ननि द्वारा किए जा रहे इस आयोजन को लेकर शहरवासी उत्साहित हैं । कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा लगातार मानिटरिंग किया जा रहा है। इसके लिए निगम के उपायुक्त, ईई सहित, स्मार्ट सिटी के पीआर टीम व अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के संदेश देने के साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और शहर में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर के युवाओं, सभी वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। युवा और उत्साहित नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे जब से बिलासपुर पहुंचे हैं तब से उनकी सक्रियता सभी स्तरों पर नजर आ रही है। लंबे अरसे बाद कोई नगर निगम आयुक्त जन प्रतिनिधियों की तरह सक्रिय नजर आ रहा है ।रचनात्मक गतिविधियों में भी उनकी दिलचस्पी आशान्वित करने वाली है। अगर उनका कार्यकाल बिलासपुर में लंबी अवधि का रहा तो फिर जरूर यहां अपनी छाप छोड़ जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,