बिलासपुर

VIDEO:हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है वजह….पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी बाईपास चौक में बिलासपुर के हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर बुधवार की शाम हत्या कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार संजू त्रिपाठी अपनी कार से अपने फार्महाउस गया था,

जहाँ से लौटते वक्त सकरी बाईपास चौक के पास जैसे ही उसकी कार धीमी हुई, घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे हिस्ट्री शीटर संजू के सिर और सीने में गोलियां लगी और उसकी कार के भीतर ही मौत हो गई,

कार के शीशे टूटे हुए थे और कार की बॉडी में भी गोलियो के निशान मिले है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर, आईजी बी एन मीणा सहित एसीसीयू की टीम मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है, जिन्हें घटनास्थल पर 7 खाली खोखे मिले है।

ब्लाइंड स्पॉट में हुई फायरिंग और मर्डर…

सकरी बाईपास चौक में हिस्ट्री शीटर संजू को मारने हमलावरों ने ब्लाइंड स्पॉट को चुना था, जहाँ प्रारंभिक जांच में न तो सीसीटीवी कैमरे है और न ही कोई बस्ती है, लिहाज़ा हमलावरों के लिए यह घात लगाकर हमला करने के लिए सही जगह थी, वही चौक में घटना को अंजाम देने के बाद चारो दिशाओं में भागने के लिए रास्ते थे।

पुरानी रंजिश हो सकती है हत्या की वजह…

हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है जिसकी वजह से पुलिस भी इस दिशा में जांच में जुट गई है, क्योंकि हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है

जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित 40 पन्नो की लिस्ट पुलिस ने जारी की है मृतक को आदतन अपराधी बताया गया है। जिसमें 1992 से लेकर अब तक के अपराध दर्ज है। लिहाजा इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,