मस्तूरी

जयरामनगर और चिल्हाटी में दो नए विद्युत वितरण केंद्र की शुरुआत…. बिजली सम्बंधी समस्याओं के अब नही जाना पड़ेगा दूर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर सीएसपीडीसीएल के नवनिर्मित दो नए विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। जयरामनगर और चिल्हाटी विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ करने मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता जी आनंद राव पहुंचे थे।

जिन्होंने फीता काट कर केन्द्र का शुभारंभ किया। उक्त केन्द्र के शुरू हो जाने से सरप्लस बिजली आपूर्ति का लाभ 46 गांवों के लगभग 16 हजार उपभोक्तओं को मिलेगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जी आनंद राव ने कहा कि नया वितरण केन्द्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेंगी उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में दोनों वितरण केन्द्र के विषय में बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता पीके कोमेजवार ने बताया कि जयरामनगर वितरण केन्द्र का शुभारंभ होने से अब इसके अंतर्गत 18 ग्रामों के लगभग 8340 उपभोक्ता एवं चिल्हाटी वितरण केन्द्र के 28 ग्रामों के लगभग 7468 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेंगी।

उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...