बिल्हा

पुरानी रंजिश में छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी की माँ से छेड़छाड़ और पिता पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश रजक व संजू यादव द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी की माॅ बेईज्जत करने के नियत से छेड़छाड़ कर प्रार्थी के पिता को ईट व डण्डे से गम्भीर चोट पहुॅचाया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल का निरीक्षण न्याय दल के उपस्थिति में किया गया। घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त वस्तुएं जप्त की गई प्रकरण के आरोपी प्रकाश रजक और संजू यादव को कडाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण का आरोपी बिट्टू उर्फ प्रकाश रजक के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले हैं आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, सउनि चन्द्रदेव बीसी, प्र.आर. अनिल साहू, प्र.आर. बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक सतीश साहू, ज्वाला सिंह सोनी, गोवर्धन शर्मा, कमलेश यादव, सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,