बिलासपुर

बिलासपुर:संजू त्रिपाठी सूटआउट के बाद अब शिक्षक की हत्या,, सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका का बदला लेने शिक्षक को उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी अब अपराधों का गढ़ बन चुका है, एक ओर संजू त्रिपाठी सूट आउट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था तो वहीं दूसरी ओर तारबाहर थाना क्षेत्र में शिक्षक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

मामले में तारबाहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जहां एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में रहते थे। वे यहां पर अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका बेटा दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। गुरूवार की रात पति-पत्नी घर में थे। रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे।

जहां ग्राम हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक अचानक वहां दीवार फांद के पहुंच गया। जहां प्रदीप श्रीवास्तव के ऊपर ब्लेड और गमले से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। इधर दोनो के बीच विवाद से घर के बाहर हुए शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य मेन गेट के पास लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर एवं गले में गंभीर चोट के निशान थे।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। जहां मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और पुछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी उपेंद्र कौशिक को संदेह हालत में पकड़ा।

जहां पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव उसकी गर्लफ्रैंड को काफ़ी परेशान करता था।

जिसका बदला लेने वहा गुरूवार देर रात को प्रदीप श्रीवास्तव के घर पहुंच था। जहां घटना को अंजाम देकर वह फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की तत्परता से अब वह सीधे सलाखो के पीछे जा पहुंचा है। वही मामले में तारबाहर पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

तीन दिन में तीन हत्या से दहली न्यायधानी

न्यायधानी में बीते तीन दिन के भीतर हत्या की तीन वारदात हो चुकी है। मंगलवार को एक डेयरी कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को कांग्रेस नेता व हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वही गुरुवार रात 11 बजे प्राचार्य की हत्या हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...