रतनपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने ली फिर एक बाइक सवार की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर –थाना क्षेत्र के ग्राम चपोरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।वही गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रतनपुर पेंड्रा रोड में चक्काजाम कर दिया है।वही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाइश दे रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे के आसपास चपोरा निवासी संतोष जायसवाल पिता स्व हिमाचल जायसवाल उम्र 40 वर्ष अपनी बाइक क्र CG 10 EE 2444 में पेट्रोल डलवाने रतनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था।

तभी सामने रतनपुर तरफ से आ रही ट्रक क्र CG 04 NV 8368 ने चपोरा मोड़ के पास अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक बाइक समेत ट्रक के अंदर चला गया एवं पहिये के निचे दब जाने से युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों एवं ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी हुई घटनास्थल पहुँच रोड मरम्मत और मुआवजा की मांग को लेकर रतनपुर पेंड्रा रोड में करीब 2 घंटे से चक्काजाम कर रहे है।

वही रतनपुर पुलिस एवं नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाइश दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज