रायपुर

शोभायात्रा में नाचने को लेकर हुआ विवाद..आरोपियों ने मारपीट करने के बाद चाकू से कर दिया वार…घायल युवक की हुई मौत

रमेश राजपूत

रायपुर – शोभायात्रा में डांस को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम सुनील कोसले था। जानकारी के मुताबिक, 16 दिसम्बर को शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान शोभायात्रा शास्त्री चौक के आगे अस्पताल वाले दरगाह के पास धुमाल में सुनील कोसले के साथ नाचने को लेकर कुछ युवकों का विवाद हुआ। विवाद होता देख वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवा दिया। इसके बाद शोभायात्रा जैसे ही मेकाहारा चौक के पास पहुंची तो आरोपी युवक फिर से विवाद करते हुए कहने लगे कि तू मेरे को नाचने से मना करेगा। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर सुनील कोसले पर हमला कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर जख्मी हालत में सुनील को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद सायबर और गोल बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल बारले 19वर्ष तेलीबांधा, सतीश बारले, सचिन टंडन 19 तेलीबांधा, संजय ढीढ़ी 19 माना थाना और 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ 148 147, 307, 302, आम्र्स एक्ट 25, 27के तहत अपराध दर्ज कर आगे की करवाई की जारही है।

error: Content is protected !!
Letest
डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर...