जांजगीर चाँपा

राशन दुकानों से पिकअप और स्कॉर्पियो में चावल चोरी करने पहुँचे थे चोर…गिरोह के 4 आरोपी सहित 6 नाबालिग गिरफ्तार, कब्जे से 22 लाख का माल बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरबसपुर और दाहिदा में राशन दुकान का ताला तोड़कर 79 बोरी चावल की चोरी को अंजाम देने वाले 4 चोर सहित 6 नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़े है, जिनसे एक पिकअप और 1 स्कॉर्पियो को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार कर्श थाना नवागढ़ आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की 21/7/24 के रात्रि अज्ञात चोरो के द्वारा PDS दुकान दहिदा से ताला काटकर चावल चोरी कर लिया गया है।

इसी प्रकार ग्राम बरबसपुर के सरपंच के द्वारा भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया की ग्राम बरबसपुर स्थित सार्वजनिक राशन दुकान में 21/7/24 के रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चावल चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध धारा 305, 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । इस क्रम में नवागढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी हुए चावल की पतासाजी की जा रही थी। जिसमें टीम द्वारा ग्राम बरबसपुर एवं दाहिदा पहुँच घटना स्थल का मुआयना किया गया जहाँ पर घटना स्थल पर पिकअप के चक्के के निशान दिखाई दे रहे थे, इसी संदेह के आधार पर की घटना स्थल में चोरी करते समय चावल को पिकअप में ले जाया गया होगा इस तथ्य को पुख्ता करने के लिए आसपास सीसीटीवी खोजा गया जो ग्राम बरबसपुर के एक दुकान में लगा सीसीटीवी से यह स्पष्ट हुआ की रात्रि लगभग 2 बजे एक सफेद रंग का पिकअप और एक काला रंग का स्कार्पियो दिखाई दिया। घटना स्थल पर दिखाई दिए चक्के के निशान और 2 बजे रात को पिकअप और स्कार्पियो के सीसीटीवी फुटेज से संदेह यकीन में बदल गया और पुलिस टीम इसी आधार पर आगे बढ़ने लगी, थाना नवागढ़ की टीम, सायबर सेल जांजगीर के साथ मिलकर लगभग 50 सीसीटीवी को जांचा गया जो उक्त पिकअप को बम्हानीडीह, चांपा , कोरबा की ओर जाते देखा गया , कोरबा में जाकर पता करने पर धनेश साहू के पास काला रंग का स्कार्पियो होना पता चला और धनेश साहू पूर्व में भी चोरी के केस में जेल जाना पता चला संदेह के आधार पर धनेश साहू को अभिरक्षा में लेकर थाना नवागढ़ टीम और सायबर टीम के द्वारा पूछताछ किया गया। आरोपी धनेश साहू अपने साथी मनीष यादव, मनिकुमार शाह, लक्ष्मी दास महंत, अन्य 6 नाबालिग तथा अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम देना बताया। उपरोक्त साथियों के साथ धनेश साहू कोरबा में प्लान बनाया की दाहिदा में धनेश साहू के रिश्तेदार रहते है जहा पर देखा हैं की PDS दुकान में चावल आया है और पास लगे बरबसपुर में भी चावल आया है, अपने साथियों के साथ दोनो जगह चोरी करने का प्लान बनाकर पिकअप और स्कार्पियो में सभी लोग दाहिदा और बरबसपुर गए जहा पर बैटरी वाला कटर मशीन  से ताला को काटकर दाहिदा से 30 बोरी चावल और बरबसपुर से 49 बोरी चावल चोरी किए । आरोपियों से एक पिकअप, काला रंग का स्कार्पियो, चोरी हुए 79 बोरी चावल घटना में प्रयुक्त कटर मशीन को बरामद किया गया है प्रकरण के आरोपी धनेश साहू निवासी मानिकपुर कोरबा, मनीष यादव निवासी बुधवारी कोरबा, मनिकुमार शाह पथर्री पारा कोरबा, लक्ष्मी दास महंत मानिकपुर कोरबा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण में शामिल 6 नाबालिगों को किशोर न्यायालय पेश किया गया। उक्त प्रकरण में पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे,  थाना प्रभारी नवागढ़ निरी. भास्कर शर्मा,साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सायबर सेल जांजगीर चाम्पा से सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव, रोहित कहरा, सिदार  सिंह पैकरा, आनंद ठाकुर, शहबाज खान तथा थाना नवागढ़ से महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आर. जनक कश्यप, टूकेशवर डडसेना, कुलदीप, बलराम यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...