बिलासपुर

ड्राई डे पर शराब बेचने की जुगाड़ में घर में ही सजाने वाला था दुकान…पुलिस को भनक लगते ही देशी, विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ड्राई डे पर मुनाफा कमाने के लिए शहर के पॉश इलाके में एक आरोपी बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करके रखा हुआ था। जिसकी भनक लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की टिकरापारा में विवेक खटिक अपने घर में शराब को रख अवैध रूप से बेच रहा है।

जिसपर पुलिस ने शनिवार को देर शाम आरोपी के घर में रेड मारी। जहा शराब को देख वह भौचके रह गए। दरअसल पुलिस को आरोपी विवेक खटिक के घर से देशी शराब 436 पाब, अंग्रेजी शराब 329 पाव एवं बीयर 22 बाटल की कुल 152 लीटर शराब कीमती 83030 रूपये एवं नगदी रकम 700 रूपये जप्त किया गया। शहर के पॉश इलाके ने इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से यह तो साफ है की पुलिस के नाक के नीचे शहर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।

हालाकि इस कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबार करने वालो के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग