हादसा

रफ्तार का कहर बोलेरो ने दो बाइक को मारी ठोकर, मौके पर चार की मौत, दुर्घटना के बाद बोलेरो भी पलटी सवार नवजात बच्ची सहित 6 लोग घायल

रमेश राजपूत

कोंडागांव -एक बार फिर रफ्तार के कहर की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, यह दर्दनाक सड़क हादसा कोंडागांव जिले में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है और छह घायल हो गए है।हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची गई है, जो घटना में मृत लोगों की पहचान में जुट गयी है। घटना कोंडागांव के एनएच 30 बनियागांव की है।देर शाम एक परिवार महिला की डिलीवरी के बाद बच्चे सहित अपनी बोलेरो वाहन से घर जा रहे थे, वाहन में ड्रायवर सहित करीब छह लोग सवार थे, तभी बनियागांव के पास सामने से आ रही दो मोटर सायकल से टक्कर हो गयी। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों मोटर सायकल के परखच्चे उड़ गये। वहीं बोलेरो वाहन भी सड़क पर पलट गयी। आमने सामने की इस भिड़ंत में दो बाईक में सवार चार लोगोें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में बोलेरो सवार दुधमुंहे सहित छह लोगों को हल्की चोट आयी है, साथ ही ड्रायवर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,