रतनपुर

एरियर्स के रूप में 77 लाख रुपए से अधिक की राशि का अतिरिक्त आहरण, व्याख्याता के खिलाफ निलंबन और एफआईआर की हुई कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अनाधिकृत एरियर्स की राशि का आहरण करने वाले बेलतरा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ पी एल कुर्रे को लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबित कर दिया है। वही मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने रतनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मालूम हो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा में पदस्थ व्याख्याता पुन्नीलाल कुर्रे के बैंक खाते में 77 लाख 71932 रुपए की राशि अतिरिक्त के रूप में भुगतान की गई थी और यह राशि महज 11 माह के भीतर 22 बार अलग-अलग ट्रांसफर करके भेजी गई थी,

तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य बीएल मरावी, व्याख्याता पुन्नीलाल कुर्रे, लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी यह खेल खेलते रहे और ट्रेजरी के कर्मचारी इसमें उनका खुला साथ देते रहे। यही नहीं, नियमित प्राचार्य एनपी राठौड़ ने जब कार्यभार ग्रहण कर लिया तब भी उन्हे इस पूरे मामले की भनक नहीं लगी, और इसकी शिकायत हुई। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक ने लिपिक को निलंबित किया और पी एल कुर्रे पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा लेकिन इसके बाद भी विभाग की तरफ से दोषियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई ,

यही नहीं ट्रेजरी भी पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा रहा जबकि नुकसान उनकी तरफ से शासन का हुआ है। बहरहाल इस मामले में देर से ही सही विभागीय कार्यवाही हुई है। लेकिन मामले में अब ट्रेजरी के जिम्मेदारो पर कब तक कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात होगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...