मस्तूरी

पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई हुई मौत, घटना के बाद आरोपी पति ने किया थाने में सरेंडर…मौके पर पहुँची मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया है, जिसके बाद खुद आरोपी पति ने मस्तूरी थाना पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए, अपने आप को सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 8 बजे के आसपास ग्राम लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष रात को शराब के नशे में घर पहुँचा जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी चंद्रिका बाई उम्र 35 वर्ष से विवाद हो गया, शंकर सूर्यवंशी को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की हाथ मुक्के से घसीट घसीट कर पिटाई शुरू कर दी, मारपीट से आहत पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी भनक आरोपी पति को लगते ही उसने मस्तूरी थाना पहुंच पुलिस के सामने अपने करतूतों को बयान किया

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर सूर्यवंशी को अपने अभिरक्षा में रख घटनास्थल पहुँचकर देर रात देखा तो घटना सही पाया गया, जिसके बाद रात को घटना हुए घर को सील कर पुलिस वापस मस्तूरी थाना पहुंच आरोपी से पूछताछ कर रही थी। वही आज सुबह फिर से पुलिस घटनास्थल पहुँची, जहाँ मृतका का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

वही पुलिस पूछताछ में जुट गई है कि आखिर आरोपी पति ने ऐसा क्यो किया और पत्नी की मौत किन हालातों में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...