मस्तूरी

दर्दनाक हादसा:- खेलते खेलते मासूम की बनी जलसमाधि… घर के पीछे गड्ढे में डूबकर हुई मौत, गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम कौहरौदा में आज सुबह 8 बजे के आसपास घर मे खेल रहा मासूम घर के पीछे तालाब नुमा बने गड्ढे में जा पहुँचा और गड्ढे में गिर गया जिससे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौहरौदा के सरपंच बसंत कुमार निर्मलकर ने मस्तूरी थाना उपस्थित होकर पुलिस को जानकारी दी कि ग्राम कौहरौदा निवासी तिजराम केवट के पुत्र देवांश केवट उम्र 1 वर्ष

आज सुबह 8 बजे के आसपास घर के बाड़ी में बने तालाब नुमा गड्ढे में खेलते खेलते जा पहुँचा और उसी तालाब नुमा गड्ढे में गिरकर पानी मे डूब गया, जिसे जानकारी होने पर आनन फानन में परिजन मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस सूचना पर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...