बिलासपुर

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से बनाया संबंध… फिर शादी करने से कर दिया इंकार, अब दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामले में धोबनी बलौदाबाजार निवासी फणींद्र साहू ने पहले पीड़िता के साथ अपना संबध स्थापित किया। फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही जब पीड़िता ने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती को परिजनों के साथ साझा कर मामले की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच आरोपी फणींद्र साहू के ठिकाने का पता लगा। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर