कोटा

चर्चित जमीन दलाल नरेंद्र मोटवानी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार… फर्जी लोन निकालकर ठगी को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – फर्जी दस्तावेजों के सहारे रेल्वे ठेकेदार को 14 लाख का चूना लगाने वाले तीन आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में पूर्व बैंक मैनेजर सहित दो अन्य आरोपी शामिल है जिन्होने फर्जी हस्ताक्षर कर प्रार्थी के नाम से हाउसिंग लोन दिलाकर उक्त रकम को हजम कर लिया। जबकि उक्त लोन की जानकारी प्रार्थी को थी ही नहीं। इस पुरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुलमोहर पार्क निवासी अजय सिंह पेशे से रेलवे ठेकेदार है। जिन्हे 2016 में शुभम विहार निवासी कौशल सिंह ने घर बनाने हेतु प्रार्थी को जमीन दिखाया और कोटा के सेण्ट्रल बैंक में लोन से संबंधित ब्रांच मैनेजर मनीष तिवारी से मिलवाया। जिन्होंने प्रार्थी के जरूरी दस्तावेज और साइन ले लिए।

इसके बाद मसानगंज निवासी राजेश सिंह ठाकुर,तोरवा निवासी नरेंद्र कुमार मोटवानी,कौशल सिंह ने मिली भगत कर प्रार्थी के नाम से फर्जी दस्तावेजों के सहारे 14 लाख का हाउसिंग लोन निकाल लिया। उक्त मामले की जानकारी प्रार्थी को 2018 में हुई जब वह बाइक लोन लेने बैंक पहुंचा। जहा उसे पता चला की उसके नाम पर 14 लाख का हाउसिंग लोन चल रहा है। जिसके लिए उसे 24 लाख रुपए बैंक में देना होगा। तब प्रार्थी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने मामले में कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर कोटा पुलिस ने जांच में बाद राजेश सिंह ठाकुर ,नरेंद्रकुमार मोटवानी, कौशल सिंह को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...