छत्तीसगढ़स्कूल

छत्तीसगढ़ में भी स्कूल की छुट्टियां 23 जून तक बढ़ी, लेकिन शिक्षकों को आना पड़ेगा स्कूल

डेस्क

इन दिनों पूरे प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर अभिभावक टकटकी लगाए हुए थे। इस वर्ष स्कूल की छुट्टियां समय से पहले ही घोषित करनी पड़ी थी, क्योंकि पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा था । सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 15 जून तक छुट्टियां घोषित की गई थी। यानि कि आगामी सोमवार 17 जून से स्कूलों के पट खुलने वाले थे लेकिन अभी भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है। इस गर्मी में अगर स्कूल खुलते हैं तो फिर स्कूल जाने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है। बच्चों को स्कूल भेजना और उन्हें वापस लाना भी अभिभावकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है । अधिकांश स्कूलों में पंखे तक नहीं है। वही पंखे की हवा में भी छोटे-छोटे बच्चे महफूज नहीं रहेंगे। कुछ चुनिंदा स्कूलों में एसी लगी हुई है लेकिन आखिरकार बच्चों को ए सी की ठंडक से बाहर 46- 47 डिग्री तापमान में निकलना ही होगा। यह स्थिति भी उनके लिए घातक साबित हो सकती है।

विगत रविवार को मध्यप्रदेश में जब गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई तो यह उम्मीद की जा रही थी कि छत्तीसगढ़ में भी स्कूल शिक्षा विभाग ऐसा ही आदेश जारी करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी को सोमवार को आदेश की प्रतीक्षा थी लेकिन आखिरकार यह आदेश गुरुवार को आया ।अब छत्तीसगढ़ में भी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 23 जून तक बढ़ा दी गई है। अब 24 जून को ही स्कूल खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों के लिए आदेश पूर्ववत रहेगा यानी उन्हें 17 जून से स्कूल में उपस्थिति देनी होगी । मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी स्कूलों की छुट्टियो की मियाद बढ़ाए जाने से बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब माना जा रहा है कि 1 जुलाई से ही स्कूलों में नियमित रूप से विद्यार्थी पहुंचेंगे। वैसे भी पहले जिस तरह 1 जुलाई को ही स्कूल खुला करते थे वही नियम लागू करने की मांग हर तरफ उठ रही है। देखना होगा स्कूल शिक्षा विभाग कब इस पर अमल करता है। गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ए आर खान ने स्कूलों में छुट्टी की तिथि बढ़ाने का आदेश जारी किया। आदेश की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंच चुकी है और छत्तीसगढ़ में भी छुट्टियां बढ़ चुकी है। अब बच्चे कुछ और दिन छुट्टियों का लुत्फ ले सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...