मस्तूरी

जनसमस्या निवारण शिविर में आपदा पीड़ित 7 परिवारों को 20 लाख के चेक वितरित….सुशासन सप्ताह में घर घर पहुँच रही सेवा

उदय सिंह

मस्तूरी- सुशासन सप्ताह के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय मस्तूरी के हाई स्कूल परिसर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरबीसी 6-4 के तहत आपदा पीड़ित 7 हितग्राहियों को 20 लाख 18 हजार रूपये की सहायता राशि के चेक वितरित किये गये।

इसके अलावा राजस्व, पंचायत, कृषि सहित अन्य विभागों से जुड़ी 91 अर्जियां प्राप्त हुई, जिनका सार्थक निराकरण मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर में एसडीएम महेश शर्मा ने सुशासन सप्ताह सहित शासन की फ्लेगशीप योजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन गांवों की ओर थीम के अनुरूप मस्तूरी के हिंदादीह गांव में डोर टू डोर दस्तक देकर आज 16 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...