बिलासपुर

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती… 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत बिलासपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को शहर के तेलीपारा, सकरी, नेहरू नगर और मुंगेली नाका क्षेत्रों में तीन संयुक्त टीमों ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 15 थोक औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान 2 औषधि नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

कार्रवाई के दौरान एक औषधि क्रीम को संदेहास्पद पाए जाने पर फॉर्म-15 के तहत फ्रिज कर दिया गया, जिससे उसका विक्रय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। वहीं एक प्रतिष्ठान में फॉल्स सीलिंग का अभाव पाया गया, जिसके कारण दवाओं का भंडारण निर्धारित तापमान पर नहीं हो रहा था। इसके अलावा 2 दुकानों में दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक रैक और पैलेट की व्यवस्था भी नहीं मिली। टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की, जिसमें एक प्रतिष्ठान में बिक्री और वितरण प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई।

सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...