बिलासपुर

अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बच्चों के लिए गेम जोन की शुरुआत…बड़े-बड़े शापिंग-माल की तर्ज पर  मनोरंजन की व्यवस्था

रमेश राजपूत

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों में क्रमिक एवं चरणबद्ध तरीके से यात्रियों को नित नई सुविधायेँ उपलव्ध कराई जा रही है । साथ ही नये-नये प्रयोग कर बड़े-बड़े शापिंग-माल में उपलब्ध होने वाली मनोरंजन की आधुनिक सुविधायें भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर खास व नये प्रयोग के तहत यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे बच्चों के मनोरंजन हेतु बिलासपुर स्टेशन के गेट नं 01 के पास आर्केड गेम-जोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इसका विधिवत शुभारंभ कल प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एन श्रीकुमार के द्वारा किया जाएगा।

बिलासपुर स्टेशन में उपलब्ध कराई गई इस खास गेमिंग-जोन में बच्चों के पसंदीदा तथा बड़े-बड़े शापिंग-माल के गेम जोन में मिलने वाली आधुनिक गेमिंग की सुविधा उपलब्ध है | इस गेमिंग जोन में हेमर किंग, सुपर बाइक, बास्केट बॉल, एयर हॉकी, मोटो बाइक, एलियन शूटिंग के अलावा विभिन्न तरह के गेम खेलने का मौका मिलेगा जिससे बच्चों का बेहतर मनोरंजन होगा।गेम जोन में प्रवेश के लिए प्लेटफार्म टिकट की अनिवार्यता नहीं रहेगी। जिसके कारण ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों के साथ आए बच्चे इस गेमिंग जोन का मजा तो लेंगे ही, साथ ही अन्य को भी इस गेम जोन में खेलने का आनंद मिल पायेगा।इस गेम जोन की उपलब्धता से बिलासपुर स्टेशन में आए बच्चों का बेहतर मनोरंजन होगा, वही इस सार्थक पहल से यात्रियों को भी बच्चों के मनोरंजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व...