मुंगेली

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर मध्यप्रदेश की देशी प्लेन शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 कार भी जब्त,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिला आबकारी विभाग मुंगेली द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रामहेपुर में छापेमारी कर 135 लीटर देसी प्लेन शराब मध्यप्रदेश की जब्त की गई। इस दौरान एक वाहन भी जब्त किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। जिला कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 फरवरी 2025 को यह कार्रवाई की गई। आबकारी टीम ने थाना लोरमी क्षेत्र अंतर्गत चौकी चिल्फी के समीप मुख्य नहर के पास छापा मारकर आल्टो कार का पकड़ा जिसमें अवैध शराब को जब्त किया गया। इस दौरान आरोपी हितकर सिंह और चन्द्रकुमार धुर्वे निवासी चांदा दादररोला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपीयो के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) व 36(59) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व...