जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत की गई है। जिला बदर किए गए बदमाशों में आकाश सिंह निवासी भैंसों थाना पामगढ़ तथा फैजल खान निवासी बरपाली चौक चांपा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों पर लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, लड़ाई-झगड़ा और बलवा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों की गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार भय और अशांति का माहौल बना हुआ था। इनके आक्रामक और दुस्साहसी व्यवहार के कारण आम लोग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे। लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने और सुधार नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को भेजा था। जिसके बाद कलेक्टर जांजगीर-चांपा द्वारा आदेश जारी कर दोनों बदमाशों को तत्काल प्रभाव से जांजगीर-चांपा सहित सरहदी जिले सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार की सीमाओं से एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...