रतनपुर

जेल से छूटते ही फिर पहुँचा जेल…पीएसीएल चिटफंड बीमा कंपनी का एक और फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – वर्ष 2018 से पीएसीएल बीमा कंपनी के विरूद्ध थाना रतनपुर में दर्ज प्रकरण के बाद से लगातार फरार डायरेक्टरो के पतासाजी दौरान कंपनी के फरार आरोपी अभियुक्त जोगींदर टायगर जो कबीरधाम छग के अपराध क्रमांक 363/2015 धारा 420,406,34 भादवि , 4,5 इनामी चिंटफंड एवं धन परिचान के तहत दिनांक 02.06.2022 से जिला जेल कबीरधाम में निरूद्ध हैं, जिसकी जानकारी जिला जेल कबीरधाम से जानकारी प्राप्त किया गया तथा कबीरधाम पुलिस से जानकारी प्राप्त हुआ कि जोगेदंर टायगर दिनांक 28.12.2022 के जिला जेल कबीरधाम से रिहा हो रहा हैं

जिस पर कबीरधाम पुलिस से लगातार संपर्क कर 28 दिसम्बर को रतनपुर से कवर्धा रवाना होकर रतनपुर पुलिस ने कबीरधाम पुलिस के सहायता से उसी दिन जोगेंदर टाईगर पिता रघुवीर टाईगर निवासी पटियाला पंजाब को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना रतनपुर लाकर बीमा कंपनी के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त जोगेदंर टायगर द्वारा उक्त कंपन्नी में वर्ष 2005 से 2008 तक कंपनी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ होना अपने कथन में बताया हैं अभियुक्त के अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...