छत्तीसगढ़बिलासपुर

देश मना रहा पाकिस्तान पर हमले का जश्न, पर गायब हो गया रिवर व्यू से तिरंगा

आखिर कहां गया यह विशालकाय तिरंगा ? यह हर कोई जानना चाहता है

आकाश दत्त मिश्रा

मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने अपना वादा पूरा करते हुए पाकिस्तान के भीतर घुसकर तबाही मचा दी। आतंक के गढ़ को नेस्तनाबूद कर दिया। पुलवामा की घटना के बाद जहां देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल था वही इस बदले की कार्यवाही के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया। हर भारतीय के लिए यह गौरव का दिन था। देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई ,आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई, तो वहीं बिलासपुर में भी इस कामयाबी का जश्न मनाने जो लोग रिवर व्यू पहुंचे तो उन्हें झटका सा लगा ।दरअसल कुछ महीनों पहले रिवर व्यू में 167 फीट मुझे स्तंभ पर विशालकाय तिरंगे को फहराया गया था ।देश भक्ति का जज्बा लिए लोग यहां इकट्ठा तो हुए लेकिन उन्हें उस वक्त निराश होना पड़ा जब उन्होंने देखा कि रिवर व्यू से विशालकाय तिरंगा गायब है।

लोग आपस में ही इस विषय पर बातचीत करते देखे गए। लेकिन कोई बताने वाला नहीं था कि आखिर यह तिरंगा यहां से कैसे गायब हो गया। इसे निगम ने खुद उतार लिया या फिर किसी और वजह से उतारा गया ,यह स्पष्ट नहीं हो पाया रिवर व्यू पहुंचे लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि आज का दिन भारतीयों के लिए गौरव का दिन है और हम सब तिरंगा के नीचे इकट्ठा होकर मातृभूमि के प्रति अपनी भावनाओं के इजजार के लिए पहुंचे थे लेकिन इस दिन रिवर व्यू में हमेशा मौजूद रहने वाला वाले तिरंगे झंडे के गायब रहने से सबको घोर निराशा हुई ।आखिर कहां गया यह विशालकाय तिरंगा ? यह हर कोई जानना चाहता है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस...