बिलासपुर

व्यवसायी को फंसाकर कार और नगदी सहित 25 लाख का माल हड़पने का मामला….माँ – बेटी पर केस दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले कमल चंदानी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिया जैसवानी और एनी जैसवानी के खिलाफ IPC की धारा 406, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी कमल चंदानी ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उनसे विश्वास में लेकर नगद रुपए, कीमती सामान और कार लेकर वापस नहीं किया और अब झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही हैं। कमल चंदानी, निवासी वार्ड नंबर 15 बोदरी, ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी जान-पहचान रिया जैसवानी से हुई थी। बाद में रिया ने अपनी बेटी एनी जैसवानी की मदद करने को कहा, जो कि शहर स्थित एक डेंटल कॉलेज में पढ़ रही थी। धीरे-धीरे कमल और एनी की दोस्ती बढ़ी और रिया ने भरोसा दिलाया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह दोनों की शादी करवा देगी। कमल के अनुसार, इसी विश्वास के चलते उसने दोनों को नगद रकम, फोन-पे के माध्यम से पैसे, घरेलू सामान जैसे फ्रिज, एसी, लैपटॉप, घड़ी, कपड़े, बर्तन, सोने के गहने और करीब 2.80 लाख रुपये की हुंडई एसेंट कार दी। कुल मिलाकर उसने करीब 25.80 लाख रुपये की मदद की। कमल ने बताया कि एक साल पूर्व दी गई कार को भी आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच दिया। जब कमल ने शादी और सामान वापसी की बात की, तो रिया और एनी ने उससे बात करना बंद कर दिया और धमकी दी कि अगर ज्यादा दबाव डाला तो वह उस पर बलात्कार व छेड़छाड़ जैसे झूठे केस में फंसा देंगी। थाना चकरभाठा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिया जैसवानी व एनी जैसवानी पर धारा 406, 506, एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरजिला केबल तार चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़....11 आरोपी गिरफ्तार अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंपिंग का खुलासा, 6 करोड़ की संपत्ति जब्त...पर्यावरण को क्षति पहुँचाने का मामला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का होगा लोकार्प... बिलासपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा... रोजगार सहायक बर्खास्त जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुँचे फरियादी... सीपत और मस्तूरी से भी पहुँचे लोग, रखी अपनी अपनी समस्याए... जेएसडब्ल्यू प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... अवैध पैसों की मांग करने का... ट्रक चालक से 13 लाख की लूट का मामला....पुलिस ने एक आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपि... भ्रष्टाचार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कड़ा रुख... तीन अभियंता निलंबित, फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आज से शुरू होगा सोसाइटी प्रीमियर लीग, फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतिय... एएसपी, डीएसपी ट्रांसफर: 60 पुलिस अधिकारियों का तबादला...इन जिलों में किया गया फेरबदल,