बिलासपुर

पति की प्रताड़ना और विवाद से त्रस्त शिक्षिका पत्नी ने खुद पर थिनर डालकर लगाई थी आग…ईलाज के दौरान हुई थी मौत, आत्महत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विगत दिनों नवविवाहिता शिक्षिका सरिता तिवारी ने अपने पति की प्रताड़ना और रोज रोज के विवाद से परेशान होकर खुद पर थिनर डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसने मौत के पहले अपने बयान में यह बताया था उसके पति की प्रताड़ना और विवाद से तंग आकर उसने यह कदम उठाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि थाना सकरी के मर्ग की जांच के दौरान मृतिका सरिता तिवारी की मां हेमलता तिवारी एवं मृतिका की बहन सीमा शर्मा व संध्या शुक्ला से पूछताछ कर कथन लिया जो अपने-अपने कथन में बताये कि सरिता तिवारी की वर्ष 2020 में विकास मसीह से आर्य समाज में शादी हुई थी। विकास बेरोजगार था तथा मृतिका ग्राम बहतराई में वर्ग 02 में शिक्षिका थी। विकास मसीह के द्वारा घरेलू बातों एवं अपनी पत्नी से रकम की मांग कर आये दिन झगड़ा विवाद, मारपीट एवं गाली गलौच कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विकास मसीह के प्रताड़ना से तंग आकर सरिता ने दिनांक 10-12-2023 को अपने घर में रात्रि करीब 8.00 बजे अपने उपर थिनर डालकर आग लगाकर जलना व उपचार के दौरान दिनाक 20.12.23 को दोपहर में मृत्यु होना बताये हैं मृतिका सरिता तिवारी के द्वारा अपने मरणासन कथन में भी अपने पति विकास मसीह के प्रताड़ना और लड़ाई झगडा करने की वजह से आत्महत्या करने के लिए आग से जलना बतायी है मर्ग की जांच पर अपराध धारा 306 भा द वि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए, सकरी पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी विकास मसीह के द्वारा धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन सिंह, नंदझरोखा सुमन, कृष्ण कुमार मार्को, मालिक राम साहू, एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...