बिलासपुर

नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ…ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है आवेदन, इस पैटर्न में होगी परीक्षा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश प्रक्रिया का निर्धारित कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। जिन छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 में शामिल होना है।

वे या उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार छठी कक्षा में एडमिशन के लिए जिस बच्चे का रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं उसका जन्म 1-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीख शामिल हैं। अकेडमिक ईयर 2022 – 23 में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं क्लास मे पढ़ने वाले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट को जिस जिले के स्कूल में एडमिशन लेना है वह उसी जिले में 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली है। नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा 2023 का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है।

इस पैटर्न के आधार पर होगी परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा को लेकर यह साफ किया है। की बच्चो को परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल पूछे जाएंगे, जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का वक्त मिलेगा। अर्थमेटिक के 20 सवाल पूछे जाएंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल पूछे जाएंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। इस तरह पूरे पेपर में 80 सवाल पूछे जाएंगे और पेपर 100 नंबर का होगा। इसे स्टूडेंट्स को 02 घंटे में पूरा करके जमा करना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज