रतनपुर

ट्रांसपोर्ट ऑफिस में गिरोह बनाकर डकैती की घटना, प्राणघातक हमला कर लुटे हजारों रुपए….3 आरोपी गिरफ्तार 4 फरार

रमेश राजपूत

रतनपुर – आशीष रोड लाईस मदनपुर के इंचार्ज उपेन्द्र यादव पिता तनेश्वर यादव उम्र 32 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल की रात लगभग 9.00-10.00 बजे के आसपास आफीस में केशियर मनोज पांडेय के साथ हिसाब किताब कर रहे थे कि उसी बीच विक्कू रावत निवासी रतनपुर , चिंटू कोशले निवासी मदनपुर, मनोज निवासी सिधरी , सोमेश पाठक निवासी सिंघरी, मानेद्र कमलसेन निवासी मदनपुर , जितेन्द्र केवट निवासी सिधरी . बाल मुकुद निवासी मदनपुर के अपने अन्य साथियो के साथ हाथ में लोहे का रॉड डंडा लिये हुये ऑफिस में घुस गये

और पैसा निकाल कहते हुए अश्लील गालीया देते धमकाते सभी आरोपीयो द्वारा हत्या करने के नीयत से ऑफिस स्टाफ ड्राइवर धर्मेन्द्र के सिर को मार दिये जो बेहोस होकर जमीन पर गिर गया आहत का सिंर में प्राण घातक चोटे आयी है तथा प्रार्थी एवं केशियर को ताबड़तोड मारपीट करते हुए टेबल कांउटर में रखे 46000 रू को लूट लिये और रिपोर्ट करोगे जो जान से मार देगें कहते हुए सभी रोड क्रॉस कर चले गये । रिपोर्ट पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुचकर 03 आरोपी विक्कू रावत, मानेद्र कमलसेन, सोमेश पाठक को मौके से हिरासत में लिया गया

जिनसे पूछताछ करने पर 1 आरोपी विक्कू रावत के कब्जे से लूट रकम 14000 रू , मानेद्र कमलसेन के कब्जे से लोहे का रॉड , सोमेश पाठक के कब्जे से लोहे का रॉड को जप्त किया गया हैं । अन्य 4 आरोपी चिंटू कोशले निवासी मदनपुर, मनोज निवासी मदनपुर ,जितेंद्र केवट निवासी सिंघरी बालमुकुंद साहू निवासी मदनपुर एवं अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं जिनकी पतासाजी जारी है पकड़े गए आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायालय में पेश किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यवाही में रतनपुर पुलिस के साथ एंटी साईबर क्राइम यूनिट बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज