रतनपुर

बनारस से ब्राउनसुगर ड्रग्स लाकर शहर में खपाने की थी योजना…पुलिस ने 25 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – न्यायधानी में नशे के बढ़ते व्यापार के बीच अब ड्रग्स और ब्राउन शुगर जैसे हाई प्रोफाइल नशे का व्यवसाय फलने फूलने लगा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को ब्राउन शुगर के एक मामले में सफलता मिली है। रतनपुर और एसीसीयु की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से एक लाख 25 हज़ार रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया है। उक्त मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी को पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को सूचना मिली की दोनो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आने वाले है,

जिसपर उन्होंने तत्काल एसीसीयु की टीम और रतनपुर पुलिस को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया जिसमे आरोपीगण अम्बिकापुर से रतनपुर आ रहे थे,दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतर कर बस बदलने की फिराक में थे तभी एसीसीयू और थाना रतनपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने दोनो आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। पुछताछ में दोनो आरोपी की पहचान कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी प्रेमनारायण उर्फ सन्नी चौधरी और जरहाभाठा ओमनगर निवासी मोह जावेद के रूप में हुई। पुलिस ने जब दोनो आरोपियों की तलाशी ली तो एक पालस्टिक के बैग में ब्राउन शुगर मादक पदार्थ 25 ग्राम जब्त किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को दोनो आरोपी बनारस बस से चले गए।

जहां केंट एरिया से ब्राउन शुगर खरीद कर 2 जनवरी को बनारस से अम्बिकापुर की बस से रतनपुर और उसके बाद बिलासपुर आने वाले थे। लेकिन इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ कर उनके मंसूबों को पुरा नहीं होने दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान एसीसीयू से -एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरी अजय वारे, आर0 निखिल राव जाधव,आर0 प्रशंत सिंह,आर0 बोधुराम कुम्हार, डी एस बी शाखा आर0 हेंमत सिंह थाना रतनपुर से थाना प्रभारी उप0निरी0 प्रसाद सिन्हा,आर0 दीपक मरावी,आर0 राहुल जगत,आर0 किर्ती पैकरा,आर0 संतोष श्रीवास,आर0 रामधीर टोप्पो शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...