सक्ती

पुरानी रंजिश में घर घुसकर पति, पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला…पति की हुई मौत, 9 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – पुरानी रंजिश को लेकर जान लेवा हमला करने वाले 9 आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बगरैल निवासी कांति बाई महंत ने डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 10.08.2025 के शाम 6:00 बजे करीबन गांव के पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत सभी लोग लाठी, डंडा, राड लेकर आये और मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर घर के दरवाजा खिडकी को तोडकर अंदर घुस कर प्रार्थीया और उसके पति सर्वे दास महंत सहित लडका विमल दास महत को लात, लाठी, डंडा एवं राड से मारपीट की घटना को अंजाम दिए। जिसके बाद आरोपियों ने सर्वेदास महंत के हाथ को कपडा से बांधकर घसीटते हुए सुफल दास महंत के घर के पास गली में ले जाकर वहीं पर सर्वे दास महंत को जान सहित मारने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला कर लात, लाठी, डंडा और राड से मारपीट कर गंभीर घायल कर सुफल दास महत के घर पास छोडकर भाग गए। इधर परिजनों ने सर्वेदास महंत को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर डभरा गए जहाँ डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वही प्रार्थियां के पुत्र विमल दास महंत के बांये आंख के उपर सिर, बांये हाथ में चोट लगा था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में डभरा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...