पचपेड़ी

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी- थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी बजरंग चौक के पास रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ध्रुवाकारी निवासी नीतीश भारद्वाज पिता अनिल भारद्वाज उम्र 30 वर्ष ने बीती रात अपने कमरे के म्यार में गमझे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

आज सुबह देर तक नही उठने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब उठाने गए तब घटना के बारे में पता लगा जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों सहित पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला की मृतक मंगलवार शाम 4,30 बजे के आसपास शराब पीकर अपने घर पहुँचा जिसके बाद अपनी पत्नी से विवाद होने लगा विवाद होते देख मृतक की पत्नी ने अपने भाई को बुला अपने दोनो बच्चों के साथ मायके मल्हार चली गई इसके बाद युवक घर मे अकेला था।

जिसकी सुबह फंदे पर लटकी लाश मिली फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस मृतक द्वारा उठाये गए आत्मघाती कदम के वजह की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,