बिलासपुर

जिले के थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक चौराहों में चलाया गया चेकिंग अभियान…काटे गए चालान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशानुसार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।

जिसमें सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर तिराहा, तारबाहर अंतर्गत महिमा तिराहा, तोरवा अंतर्गत गुरुनानक चौक, सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू के पास, सरकंडा मोपका तिराहा, कोनी तुर्का डीह, सकरी थाना में कोटा मुंगेली तिराहा,

सिरगिट्टी बन्नाक चौक, चकरभाटा नयापारा चौक और ग्रामीण थाना सीपत, पचपेड़ी, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी, हिर्री, कोटा में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

जिसमें कुल 159 प्रकरण में 56400 रुपए समन शुल्क लिया गया है। इस प्रकार की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...